अगर कोई झांसी की रानी हैं तो प्रियंका गांधी हैं : खरगे

राहुल गांधी को युवा शक्ति का प्रतीक बताया

by TheUnmuteHindi
अगर कोई झांसी की रानी हैं तो प्रियंका गांधी हैं : खरगे

अगर कोई झांसी की रानी हैं तो प्रियंका गांधी हैं : खरगे
राहुल गांधी को युवा शक्ति का प्रतीक बताया
कर्नाटक, 22 जनवरी : ‘गांधी भारत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा कि कांग्रेस ने 1924 में महात्मा गांधी की अध्यक्षता में बेलगावी में हुए कांग्रेस के एक मात्र अधिवेशन के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया है। उन्होंने कहा, अगर कोई कित्तूर की चेनम्मा हैं तो प्रियंका गांधी हैं। अगर कोई झांसी की रानी हैं तो प्रियंका गांधी हैं। वह बहुत मजबूत हैं। राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्होंने ही परिवार को संभाला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मंगलवार को लोकसभा सदस्य प्रियंका गांधी की तुलना अंग्रेजों के खिलाफ लडऩे वाली विभूतियों कित्तूर रानी चेन्नम्मा और ‘झांसी की रानी’ लक्ष्मी बाई से की और कहा कि वह ‘स्त्री शक्ति’ का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने राहुल गांधी को ‘युवा शक्ति’ का प्रतीक बताया। खरगे ने आगे कहा, कि बेलगावी कित्तूर रानी चेन्नम्मा की जन्मस्थली है। वह महान महिला थीं जो देश के सम्मान और लोगों के लिए लड़ीं। इसी तरह, अगर कोई ताकतवर महिला है जो भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ रही है, तो वो प्रियंका गांधी है। उनमें वो दम है।
किसी भी मंत्री ने आंबेडकर का अपमान नहीं किया : प्रिंयका
वहीं दूसरी ओर जय बापू, जय भीम और जय संविधान विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस के अलावा भी बहुत सी सरकारें आईं और गईं, लेकिन किसी भी सरकार में ऐसा मंत्री नहीं था जो संसद में खड़ा होकर आंबेडकर का अपमान करे।

You may also like