चाईना डोर की रोकथाम हेतु बस्सी पठाना में पुलिस ने पतंगबाजी की दुकानों पर की छापामारी
लोग चाइनाडोर का उपयोग ना करें तथा पूरी तरह जागरूक रहें :डीएसपी राज कुमार
सरहिंद, 22 जनवरी : बस्सी पठाना में आज डीएसपी राजकुमार शर्मा और थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने अचानक पतंगबाजी की दुकानों पर छापामारी करके स्थिति का जायजा लिया और चैक किया कि कहीं कोई चाइना डोर तो नहीं बेच रहा। इस दौरान चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई। पतंग दुकानों पर विशेष रूप से चेकिंग की गई ताकि लोगों को चाइना डोर के खतरों के बारे में जागरूक किया जा सके। चाइना डोर से होने वाले नुकसान को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। इस मौके डीएसपी राजकुमार शर्मा और थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वह चाइना डोर का उपयोग न करें और इसके खतरों के बारे में जागरूक रहें। इस अभियान के दौरान कई पतंग दुकानों पर छापेमारी की गई और चाइना डोर की बिक्री पर रोक लगाई गई। पुलिस ने लोगों को चाइना डोर के खतरों के बारे में जागरूक करने के लिए पंपलेट और पोस्टर भी वितरित किए। यह कार्रवाई लोगों की सुरक्षा के लिए की गई है और पुलिस ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस डोर को लोगों के सहयोग से ही रोका जा सकता है।
चाईना डोर की रोकथाम हेतु बस्सी पठाना में पुलिस ने पतंगबाजी की दुकानों पर की छापामारी
लोग चाइनाडोर का उपयोग ना करें तथा पूरी तरह जागरूक रहें :डीएसपी राज कुमार
53