मेरे ऊपर दर्ज किया गया केस मौजूदा पार्टी की सरकार के सरपंची चुनाव में हारे उम्मीदवार के कारण हुआ : बलजिन्दर बखू

कहा : गांव की पंचायत का प्रस्ताव डालकर पुल पर लगाई थी पर्ची

by TheUnmuteHindi
मेरे ऊपर दर्ज किया गया केस मौजूदा पार्टी की सरकार के सरपंची चुनाव में हारे उम्मीदवार के कारण हुआ : बलजिन्दर बखू

मेरे ऊपर दर्ज किया गया केस मौजूदा पार्टी की सरकार के सरपंची चुनाव में हारे उम्मीदवार के कारण हुआ : बलजिन्दर बखू
– कहा : गांव की पंचायत का प्रस्ताव डालकर पुल पर लगाई थी पर्ची
पटियाला, 22 जनवरी – जिला पटियाला अधीन पड़ते गांव माड़ू के अकाली सरपंच बलजिन्दर सिंह बखू पर दर्ज किया गया केस आम आदमी पार्टी के सरपंची चुनाव में खड़े उम्मीदवार की देन है। यह विचार बलजिन्दर सिंह बखू ने आज जिला अदालत में पेशी मौके 14 दिनों के लिए दिए गए अदालती रिमांड मौके पत्रकारों के साथ बातचीत करते प्रकट किए। उन्होंने सरकार पर जबरदस्ती झूठा मुकद्दमा दर्ज करने का दोष लगाते कहा कि पंचायती चुनाव में उसने सरकार पक्षीय उम्मीदवार को कमर तोड़वी हार दी थी जो उस उम्मीदवार को बर्दाश्त नहीं हो रही।
बलजिन्दर बखू ने कहा कि सरपंची चुनाव के दौरान जहां पहले उसको एन.ओ.सी. देन के लिए हैरान परेशान किया गया फिर पेपर रद्द करने के लिए पूरी ताकत लगाई गई। यहां ही बस नहीं नतीजा घोषित करने में देरी की गई परन्तु फिर संगत के भारी समर्थन के चलते देर रात नतीजा घोषित किया गया। बलजिन्दर बखू ने कहा कि शंभू के पास किसानों के जी. टी. रोड बंद करके सारी भारी ट्रैफिक हमारी गांव की ओर होकर जा रही थी, जिस कारण सभी सडक़ें टूट गई थी और रिेपेयर के लिए सरकार ने अब तक एक रुपए की ग्रांट जारी नहीं की, जिसके चलते रिपेयर करवचाने ेक लिए उनके पास अन्य कोई चारा नहीं था, जिस कारण गांव की पंचायत का प्रस्ताव डालकर रिपेयर करवाने के लिए पुल पर पर्ची लगाई गई थी, जोकि बाहरी हैवी गाडिय़ों से वसूला जाना था। उन्होंने कहा कि गांव माडू या इलाके के किसी भी गांव के निकलने वाले से कोई राहदारी नहीं वसूलनी थी लेकिन सरकार ने अपनी नाकामी को छिपाने के लिए मेरे ुपर झूठा पर्चा दर्ज किया है। इस मौके बलजिन्दर बखू को पेश करने दौरान उन के समर्थक हरविन्दर सिंह हरपालपुर, हरदेव सिंह, हरदीप सिंह, परमजीत सिंह, सुलक्खण सिंह भंगू, सुखविन्दर सिंह सलेमपुर, बेअंत सिंह माड़ू, नरिन्दर सिंह माड़ू, नागर सिंह, जसविन्दर सिंह, खजान सिंह लाली, कुलवंत सिंह सरदारगड़, नरिन्दर शर्मा मसींगण समेत अन्य मौजूद थे।

You may also like