मिशन लाली और हरियाली ग्रुप ने 314वां रक्तदान शिविर लगाया
खूनदान करना मानवता की सबसे अनमोल सेवा : हरमीत बडूंगर
पटियाला, 22 जनवरी : मानवता के भले के लिए यूनिवर्सल वैलफेयर क्लब पंजाब और ह्यूमन वैलफेयर फाउंडेशन की तरफ से मिशन लाली और हरियाली के अंतर्गत सरकारी राजिन्दरा अस्पताल के ब्लड बैंक में कैंप कमांडर सुखदीप सोहल की अगुवाई में 314वां रेगुलर खूनदान कैंप लगाया गया, जिसमें हरमिन्दर सिंह बत्ता ने खुद खूनदान करके उद्घाटन किया, जब कि तीर्थइन्दर सिंह विर्क मछराए कलां ने ब्लड बैंक में 16वीं बार, अमरजीत सिंह नौगावां प्रधान पंचायत यूनियन पटियाला ने 15वीं बार, जग्गा सिंह फतेहपुर, गुरमीत सिंह बिशनगढ़, इन्द्रजीत सिंह पटियाला, क्रिपाल सिंह पंजौला, हरिन्दर सिंह पटियाला, जगपिन्दर सिंह पूनिया खाना समेत 12 वालंटियरों ने खूनदान किया। खूनदानियों को सर्टिफिकेट और यादगारी मग देकर सम्मानित किया गया। इस मौके हरदीप सिंह सनौर, जत्थेदार करन सिंह जोली, हरमीत सिंह बडूंगर, रविन्द्र सिंह भांखर, भाई जरनैल सिंह झंडी, अवतार सिंह बलबेड़ा, सुर्जन सिंह झंडी, गुरदेव सिंह नौगावां, मनविन्दर सिंह मनी टौहड़ा, रणजीत सिंह और खूनदान सेवा में स्टेट अवार्डी बीबी जसवीर कौर विर्क मछराए कलां भी उपस्थित थे।
मिशन लाली और हरियाली ग्रुप ने 314वां रक्तदान शिविर लगाया
खूनदान करना मानवता की सबसे अनमोल सेवा : हरमीत बडूंगर
53