दिल्ली में भारी बहुमत से ‘आप’ बनाएगी सरकार : हरचंद सिंह बरसट

आम आदमी पार्टी के राज्य महासचिव ने दिल्ली के विधानसभा क्षेत्र कालकाजी में किया डोर-टू-डोर प्रचार

by TheUnmuteHindi
दिल्ली में भारी बहुमत से ‘आप’ बनाएगी सरकार : हरचंद सिंह बरसट

दिल्ली में भारी बहुमत से ‘आप’ बनाएगी सरकार : हरचंद सिंह बरसट
आम आदमी पार्टी के राज्य महासचिव ने दिल्ली के विधानसभा क्षेत्र कालकाजी में किया डोर-टू-डोर प्रचार
पटियाला : दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में ‘आप’ एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। यह दावा आम आदमी पार्टी (आप), पंजाब के राज्य महासचिव और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की ओर से किया गया। स. बरसट ने कहा कि दिल्ली में ‘आप’ द्वारा पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा, फ्री बिजली, पानी, समेत विभिन्न क्षेत्रों में किये गये रिकार्ड तोड़ विकास कार्यों और लोगों को दी गई बुनियादी सुविधाओं से दिल्ली के लोग बहुत खुश हैं और आने वाली 5 फरवरी को होने वाले चुनाव में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से जीत प्राप्त करके सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देकर लोगों का विश्वास हासिल किया है। ‘आप’ के सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार ने आज तक जो कहा है, वह करके दिखाया है। लोगों से जो वादे किये, वह पूरे किये हैं, जिस कारण उन्हें लोगों का पूरा साथ मिल रहा है। आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों में बहुत उत्साह देखा जा रहा है और सभी के मुंह पर श्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी का ही नाम है। स. बरसट ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को भारी समर्थन मिल रहा है और आम आदमी पार्टी की जीत पक्की है। प्रदेश महासचिव की ओर से दिल्ली के विधानसभा क्षेत्र कालकाजी में मुख्यमंत्री श्रीमति आतिशी जो कि कालकाजी से ‘आप’ की उम्मीदवार हैं, के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार करते हुए ‘आप’ सरकार द्वारा दिल्ली और पंजाब में किये गये कार्यों के बारे में बताया गया और आम आदमी पार्टी को वोट देकर जिताने की अपील की गई।

You may also like