शंभू बार्डर से किसानों का ऐलान 26 जनवरी को ट्रैक्टर सडक़ोंं पर खड़े करके करेंगे प्रदर्शन
10 जनवरी और 13 जनवरी को भी किया जाएगा रोष प्रदर्शन
चंडीगढ़, 8 जनवरी :
शंभू और खनौरी बार्डरों पर एमएसपी सहित अन्य मांगों को ले कर संघर्ष कर रहे किसानों की तरफ से आज ऐलान किया गया है कि 26 मार्च को देश भर में किसानों के ट्रैक्टर सडक़ों पर उतरेंगे और रोष प्रदर्शन होंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि इसके साथ ही 13 जनवरी को देश भर में नई खेती नीति खरड़े की कापियां जलाई जाएंगी और 10 जनवरी को देश भर में मोदी के पुतले जलाए जाएंगे।
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को किसानों के मामलो में सख्त रुख अपनाना चाहिए और केंद्र को स्पष्ट तौर पर हिदायत करनी चाहिए कि वह किसानों की मांगों को माने। उधर आज खनौरी बार्डर पर दोनों मोर्चांे की मीटिंग भी हुई और डलेवाल साहिब की गत रात बिगड़ी सेहत को लेकर गहरे विचार विमर्श भी हुए। हालांकि आज भी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा किसान नेता जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल को मैडिकल ट्रीटमेंट लेने के लिए निवेदन किया गया लेकिन वह ना माने।
केंद्र के व्यवहार की निंदा की
इस मोर्चे पर प्रेस को संबोधित करते हुए, किसान नेताओं ने किसानों के संघर्ष और आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत के प्रति केंद्र सरकार के रवैये की आलोचना की। केंद्र सरकार द्वारा जारी कृषि मार्केटिंग ड्राफ्ट पर बोलते हुए, किसान नेताओं ने बताया कि यह नई ड्राफ्ट नीति कैसे किसानों के हितों के खिलाफ है और इसमें तीन काले कानूनों को नए मसौदे के रूप में पेश करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने घोषणा की कि 13 जनवरी, लोहड़ी के दिन, पूरे देश में इस ड्राफ्ट को जलाया जाएगा। इसके साथ ही मोर्चा ने 10 जनवरी को केंद्र सरकार के किसानों के प्रति अपनाए गए रवैये के विरोध में देशभर में मोदी के पुतले जलाने की घोषणा की।
शंभू बार्डर से किसानों का ऐलान 26 जनवरी को ट्रैक्टर सडक़ोंं पर खड़े करके करेंगे प्रदर्शन
10 जनवरी और 13 जनवरी को भी किया जाएगा रोष प्रदर्शन
72
previous post