पंजाबी यूनिवर्सिटी से प्रो. मुहम्मद इदरीस की इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस के कार्यकारी मैंबर के तौर पर हुआ चयन
तीन साल के लिए कार्यकारी मैंबर बने रहेंगे
पटियाला : पंजाबी यूनिवर्सिटी से प्रोफेसर मुहम्मद इदरीस की इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस संस्था के कार्यकारी मैंबर के तौर पर चयन हुआ है। पंजाबी यूनिवर्सिटी के इतिहास और पंजाब इतिहास अध्ययन विभाग में कार्यशील प्रो. मुहम्मद इदरीस वक्कारी इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस संस्था के कार्यकारी मेंबर के तौर पर चुने गए कुल 20 सदस्यों में शामिल हो गए हैं। वह तीन साल के लिए कार्यकारी मैंबर बने रहेंगे।
उल्लेखनीय है की हाल ही में पंजाबी यूनिवर्सिटी में इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस का 83वांं सैशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है, जिसमें देश विदेश के 1300 से अधिक सदस्यों ने शिरकत की थी। इस तीन दिवसीय सैशन में प्रोफेसर इदरीस ने स्थानीय सचिव के तौर पर सेवाएं निभाई और समुचे समागम को सही ढंग के साथ चलाने और सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में अहम योगदान डाला।
पंजाबी यूनिवर्सिटी के इतिहास विभाग के पूर्व मुखी प्रो. इदरीस को अध्यापन क्षेत्र का 22 साल से अधिक तजुर्बा हासिल है। खोज के क्षेत्र में वह पांच पुस्तकें लिख चुके हैं। इसके अलावा पांच पुस्तकें संपादित भी कर चुके हैं। दो पुस्तकों में सह- लेखक के तौर पर काम कर चुके हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के रसालों में उन के 25 खोज पत्र छप चुके हैं। इसके अलावा स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के अखबारों में 250 से और ज्यादा आर्टिकल प्रकाशित करवा चुके हैं। उनको देश और विदेश से बहुत से मान- सम्मान हासिल हो चुके हैं।
फोटो नंबर : 7पीएटीएमजे 4
प्रो. मुहम्मद इदरीस। (सुंदर)
पंजाबी यूनिवर्सिटी से प्रो. मुहम्मद इदरीस की इंडियन हिस्ट्री कांग्रेस के कार्यकारी मैंबर के तौर पर हुआ चयन
तीन साल के लिए कार्यकारी मैंबर बने रहेंगे
65