चीन के बाद भारत में भी एचएमपीवी ने पसारे अपने पांव

महाराष्ट्र में सामने आए संक्रमण के मामले

by TheUnmuteHindi
चीन के बाद भारत में भी एचएमपीवी ने पसारे अपने पांव

चीन के बाद भारत में भी एचएमपीवी ने पसारे अपने पांव
महाराष्ट्र में सामने आए संक्रमण के मामले
नई दिल्ली, 7 जनवरी : चीन में फैले वायरस ने अब भारत में भी अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। गत दिवस जहां कर्नाटक, तमिलनाडु में ही यह मामले देखने को मिले थे, अब गुजरात के बाद महाराष्ट्र में भी एचएमपीवी संक्रमण का मामला सामने आया है। नागपुर में एचएमपीवी के दो संदिग्ध मरीजों की पहचान की गई है। इनकी उम्र सात और 13 साल बताई जा रही है। स्वास्थ्य उप निदेशक शशिकांत शंभरकर ने बताया कि निजी अस्पताल में बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मरीजों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया है। अब इन दोनों संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट को नागपुर के एम्स में जांच के लिए भेजा गया है।
कोविड-19 जैसे प्रकोप का कोई खतरा नहीं : जेपी नड्डा
इस संबंधी जानकारी देते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने लोगों को आश्वस्त किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और कोविड-19 जैसे प्रकोप का कोई खतरा नहीं है। जेपी नड्डा ने कहा कि एचएमपीवी कोई नया वायरस नहीं है। इसकी पहली बार पहचान 2001 में हुई थी और यह कई वर्षों से दुनिया भर में फैल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय चीन और पड़ोसी देशों में स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। जे.पी. नड्डा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने स्थिति का संज्ञान लिया है और जल्द ही अपनी रिपोर्ट हमारे साथ साझा करेगा लेकिन किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।

You may also like