अभिनेता सलमान खान के अर्पाटमेंट की बढ़ाई सुरक्षा

बुलेट परुफ गाल्स के साथ किया कवर

by TheUnmuteHindi
अभिनेता सलमान खान के अर्पाटमेंट की बढ़ाई सुरक्षा

अभिनेता सलमान खान के अर्पाटमेंट की बढ़ाई सुरक्षा
बुलेट परुफ गाल्स के साथ किया कवर
नई दिल्ली, 7 जनवरी : गैंगस्टर लारेंस बिश्रोई की ओर से लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए अब अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा में तबदीली करते हुए उनके अर्पाटमेंट गलेक्सी को बूलेट परुफ किया गया है। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि किस तरह से सुपरस्टार दबंग के घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट की खिड़कियों की सुरक्षा करते हुए कर्मचारी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है की सलमान खान की घर की बालकनी में सुरक्षा को बढ़ाया जा रहा है। बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास से सुरक्षित किया गया है। बता दें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में व्यस्त हैं। जो ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसमें वह रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे तथा साथ ही उनके पास बिग बॉस 18 के होस्टिंग का भी काम है। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से जेड+ सिक्योरिटी मिली हुई है, साथ ही इसमें एक और घेरा बढ़ाया गया था, जब बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी। अब उनके अर्पाटमेंट को बूलेट परुफ किया गया है।
अर्पाटमेंट की रेनोवेशन के बाद बढ़ाई सुरक्षा
जानकारी के अनुसार अभिनेता सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रेनोवेशन का काम चल रहा था। अब वो काम एक तरह से पूरा होता दिखाई दे रहा है। एक्टर की बालकनी पर बुलेटप्रूफ शीशे लगा दिए गए हैं। उनकी बालकनी को कवर कर दिया गया है, जिससे गोली उसके पार नहीं जा सकेगी और वह रिलैक्स मोड में फैंस से खास मौकों पर रूबरू हो सकेंगे।

You may also like