नालंदा में छोटे बच्चे की बेरहमी के साथ हुई हत्या
पुलिस ने संदिगध को पकड़ कार्रवाई की शुरू
नई दिल्ली, 7 जनवरी : नालंदा में एक छोटे बच्चे की बड़ी बेरहमी के साथ की गई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है, जिसके कारण लोगों में डर व सहम का आलम है। जानकारी के अनुसार नालंदा के बिहार शरीफ के नूरसराय थाना के डोईया गांव में सोमवार की सुबह 5 साल के बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के संबंध में मृतक के पिता सोनू पासवान ने बताया कि रविवार की देर शाम से ही दीपांशु कुमार अपने घर के पास से गायब हो गया था। गायब होने के बाद स्वजन ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की। परिजनों ने शाम में ही किसी अनहोनी की आशंका जताई थी। परिजनों ने घटना के पीछे हत्या की आशंका जताई है। क्योंकि बच्चे की उंगलियां कटी हुई है और पास में खून के धब्बे भी पाए गए हैं। गांव के ही कुछ दूरी पर टावर के पास पुआल की ढेर में दीपांशु के शव को ग्रामीणों ने देखा। इसके बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ संजय जयसवाल दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए। वहीं, इस मामले में एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने इस संबंधी बताया कि उनके द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही परिणाम सभी के सामने होगा, दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
नालंदा में छोटे बच्चे की बेरहमी के साथ हुई हत्या
पुलिस ने संदिगध को पकड़ कार्रवाई की शुरू
68
previous post