भूकंप के झटकों से हिला तिब्बत, नेपाल : कई लोगों की मौत

60 के करीब लोगों केघायल होने की सूचना, बचाव कार्य जारी

by TheUnmuteHindi
भूकंप के झटकों से हिला तिब्बत, नेपाल : कई लोगों की मौत

भूकंप के झटकों से हिला तिब्बत, नेपाल : कई लोगों की मौत
60 के करीब लोगों केघायल होने की सूचना, बचाव कार्य जारी
नई दिल्ली, 7 जनवरी : तिब्बत, नेपाल, पश्चिम बंगाल में मंगलवार को सुबह आए भूकंप के झटकों के कारण धरती पूरी तरह हिल गई है, जिसके कारण इन झटकों के कारण जहां 52 के करीब लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, वहीं 60 के करीब लोगों के घायल होने का भी समाचार है। इन झटकों के तुरंत बाद बचाव कार्य टीमें तथा मिल्ट्री की टीमेें रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को तिब्बत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.8 मापी गई है। मीडिया के मुताबिक, अब तक 52 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है, वहीं करीब 60 लोग घायल हैं। बता दें कि मंगलवार सुबह करीब 9:05 बजे तिब्बत के डिंगरी काउंटी इलाके में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 28.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.45 डिग्री पूर्वी देशांतर पर पाया गया। यह जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।
कई भूकंप के झटकों ने तिब्बत में मची तबाही
जानकारी के अनुसार चीन के तिब्बत में पिछले करीब छह घंटे में 14 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। पहला भूकंप सुबह 5:41 बजे 4.2 की तीव्रता से आया। इसके बाद दूसरा भूकंप 7.1 की तीव्रता से था, जिसके चलते इतनी तबाही मची। आगे भी भूकंप का सिलसिला नहीं थमा। हर कुछ मिनट में वहां बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। हालांकि इन सभी भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर पांच से कम रही। भूकंप के आखिरी झटके 11:27 बजे महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार तिब्बत में आए भूकंप पर जिज़ांग मिलिट्री कमांड के हवाले से जानकारी दी गई और कहा गया कि बचाव दल भूकंप के केंद्र की ओर बढ़ रहे हैं। भूकंप के केंद्र की ओर जाने वाली सडक़ों को काफी नुकसान हुआ है और रास्ते में पडऩे वाली इमारतों को भी अलग-अलग स्तर पर नुकसान हुआ है लेकिन बचाव टीमों द्वारा बचाव कार्य जारी हैं।
नेपाल भी भूकंप के झटकों से हिला
इसी प्रकार भूकंप के झटके नेपाल में भी महसूस किए गए। लोग अपने घरों को छोडक़र बाहर की तरफ भागे। नेपाल के कई जिलों में लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। काठमांडू के लोग काफी दहशत में आ गए। सडक़ पर बिजली के खंभे और पेड़ हिलते हुए देखे गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, सुबह 7 बजे के लगभग 4 से 5 तीव्रता के 6 से अधिक झटके आए। इन भूकंप के झटकों ने 2015 में नेपाल में आए भूकंप की याद ताजा कर दी, जिसमें करीब कई हजार लोगों की मौत हुई थी।

You may also like