अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को पुलिस ने किया नजरबंद
मंगलवार सुबह गांव को चारों तरफ से घेरा
अमृतसर, 7 जनवरी : वारिस पंजाब दे के मुखी व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम ङ्क्षसह द्वारा नई पार्टी बनाने के ऐलान के बाद आज उन्हें उनके घर पर ही पुलिस द्वारा नजरबंद कर दिया गया है। बता दें कि अमृतपाल ङ्क्षसह के पिता तरसेम सिंह ने कुछ दिन पहले आवाज बुलंद की थी कि वह नई पार्टी बनाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह के साथ विचार विमर्श करने के बाद तरसेम सिंह को माघी मेले के दौरान नई पार्टी बनाकर उसके पदाधिकारियों की घोषणा करनी थी। कौमी इंसाफ मोर्चा में तरसेम सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मेले में पहुंचना था। लेकिन अब पुलिस द्वारा उनको उनके आवास पर मंगलवार की सुबह नजरबंद कर दिया गया। देखते ही देखते भारी पुलिस फोर्स उनके गांव जल्लूपुर खेड़ा में पहुंच गई और उनके आवास को चारों तरफ से घेर लिया गया।
जानिए तरसेम ङ्क्षसह ने क्या की थी अपील
जानकारी के अनुसार तरसेम सिंह ने कहा कि उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की है कि वह अपना ज्यादा से ज्यादा सहयोग दें। पंजाब नशे के दलदल में धंस रहा है, धर्म परिवर्तन हो रहा है, किसानों के मुद्दे हैं और बंदी सिखों की रिहाई का मामला भी है। इन सभी मुद्दों को हम हल कराएंगे। बता दें कि बंदी सिंहों की रिहाई समेत अन्य मांगों को लेकर कोमी इंसाफ मोर्चे को आज 2 साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को अपने साथियों सहित इंसाफ मोर्चे में शामिल होने के लिए जाना था। इससे पहले पुलिस ने सुबह से ही गांव की घेराबंदी कर दी थी। सांसद अमृतपाल सिंह के घर के पास भी सुबह से ही पुलिस बल तैनात था। हालांकि, तरसेम सिंह को घर में नजरबंद किए जाने बारे पुलिस द्वारा कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया।
अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह को पुलिस ने किया नजरबंद
मंगलवार सुबह गांव को चारों तरफ से घेरा
107