पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर किए हमले की भारत ने की निंदा
कहा, अपनी विफलताओं के लिए पड़ोसियों को दोष देना पाक की पुरानी आदत
नई दिल्ली, 7 जनवरी : पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर हवाई हमले किए गए हैं, जिसको लेकर भारत द्वारा पाकिस्तान की ऐसी हरकत की निंदा भी की गई है। बता दें कि भारत ने कहा कि अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए पड़ोसियों को दोष देना पाकिस्तान की पुरानी आदत है। पाक ने अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में हवाई हमले किए हैं। पाक ने इन हमलों के बारे में कहा कि इसका उद्देश्य कुछ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाना था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने महिलाओं और बच्चों सहित अफगान नागरिकों पर हवाई हमलों की मीडिया रिपोर्ट पर गौर किया है, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। हम निर्दोष नागरिकों पर किसी भी तरह के हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए पड़ोसियों को दोष देना पाक की पुरानी आदत है।’
पाक सेना ने पहले किया था हमला
जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सेना ने सीमा पर तालिबान पर हमला किया था जिसमें महिलाओँ-बच्चों सहित लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद तालिबान ने भी पाक चौकियों पर हमला बोला और ये हमले लगातार जारी हैं। 31 दिसंबर को तालिबान से जुड़े तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने अफगानिस्तान सीमा के पास स्थित एक पाकिस्तानी चौकी पर कब्जा करने का वीडियो जारी किया था।
कई कीमती जानें गई हैं : रणधीर जयसवाल
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, हमने महिलाओं और बच्चों सहित अफगान नागरिकों पर हवाई हमलों की मीडिया रिपोर्टों पर गौर किया है, जिसमें कई कीमती जानें गईं। हम निर्दोष नागरिकों पर किसी भी हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं। उन्होंने कहा, अपनी आंतरिक विफलताओं के लिए अपने पड़ोसियों को दोषी ठहराना पाकिस्तान की पुरानी प्रथा है। हमने इस संबंध में एक अफगान प्रवक्ता की प्रतिक्रिया भी नोट की है।
पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान पर किए हमले की भारत ने की निंदा
कहा, अपनी विफलताओं के लिए पड़ोसियों को दोष देना पाक की पुरानी आदत
116