कार का संतुलन बिगडऩे से हुआ हादसा, दो की मौत
इंडोनेशिया में डूबी स्पीटबोट में गई कई की जान
नई दिल्ली, 4 जनवरी : मध्यप्रदेश के जबलपुर अचानक एक कार कासंतुलन बिगडऩे के कारण उसने करीब 6 लोगों को टक्कर मार दी, जिस कारण जहां दो लोगोंं की मौत हो गई, वहीं अन्य गंभीर घायलहो गए। पुलिस उक्त कार ड्राईवर को गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे विजय नगर इलाके में हुई। पुलिस ने शनिवार को इस मामले की जानकारी दी। विजय नगर पुलिस थाने के निरीक्षक वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि कार को संजय पटेल (46) चला रहा था, जिसे घटना के बाद हिरासत में ले लिया गया है। पटेल पेशे से एक चिकित्सक है। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान रवि शंकर दुबे (67) और मुन्नी बाई सेन (61) के रूप में हुई है। वहीं घायल लोगों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, संजय पटेल ने दावा किया है कि वह हृदय रोगी है और हाल ही में उसका ऑपरेशन हुआ था। उसने बताया कि कार चलाते समय उसे चक्कर आने लगे और वह बेहोश हो गया, जिससे यह हादसा हो गया। हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद यह साफ किया है कि पटेल नशे में नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार ने पहले छह लोगों को टक्कर मारी और फिर डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए गंभीरता से जांच कर रही है।
स्पीडबोट डूबने से कई लोगों की हुई मौत
वहीं दूसरी ओर इंडोनेशिया के पूर्वी मालुकु प्रांत में एक स्पीडबोट डूबने के कारण कई लोगों की मौत होने का समाचार है। जानकारी के अनुसार बचाव कार्यालय के प्रमुख मुहम्मद अराफा ने यह जानकारी दी कि स्पीडबोट ‘दुआ नोना, स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 10:00 बजे पानी की सतह पर तैर रहे लकड़ी के टुकड़े से टकरा गई, जिससे नाव की पतवार क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने शिन्हुआ को फोन पर बताया कि हादसे में आठ लोग मारे गए। यह दुर्घटना रीजेंसी के एक बंदरगाह से प्रांतीय राजधानी अंबोन सिटी के रास्ते में नाव के रवाना होने के तुरंत बाद हुई। उन्होंने कहा कि खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।