पूर्व हाकी कोच जगबीर सिंह की बिगड़ी सेहत

दिल का दौरा पडऩे पर अस्पताल में भर्ती

by TheUnmuteHindi
पूर्व हाकी कोच जगबीर सिंह की बिगड़ी सेहत

पूर्व हाकी कोच जगबीर सिंह की बिगड़ी सेहत
दिल का दौरा पडऩे पर अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, 4 जनवरी : भारतीय हाकी टीम के पूर्व कोच जगबीर ङ्क्षसह की सेहत में खराबी होने के कारण उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार जगबीर ङ्क्षसह को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद दिल का दौरा पड़ा था, जिस कारण उनकी सेहत काफी खराब है। बता दें कि दो बार ओलंपिक विजेता टीम के सदस्य रहे जगबीर हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के लिए टीम गोनासिका के साथ राउरकेला में थे। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को टीम के प्रशिक्षण सत्र के बाद जगबीर को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई और उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां पता चला कि उनकी धमनी अवरुद्ध है। सूत्रों ने बताया कि जब डॉक्टर उनकी अवरुद्ध धमनी का इलाज कर रहे थे, तो उन्हें दिल का दौरा पड़ा। एक सूत्र ने मीडिया से कहा कि, टीम गोनासिका के प्रशिक्षण सत्र के बाद होटल लौटने पर जगबीर को सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई। उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वह फिलहाल आईसीयू (सघन देखभाल इकाई) में हैं, जिनका वहां उपचारल चल रहा है।

You may also like