पंजाब विधानसभा स्पीकर संधवां ने केंद्र से कहा नदियों को जोड़ने की योजना पर करें पुनर्विचार
ऐसी परियोजनाएं पर्यावरण, कृषि उत्पादकता और मानसून के पैटर्न पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं : संधवां
चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने केंद्र सरकार की नदियों को जोड़ने की योजना को प्राकृतिक प्रणालियों में बड़ी दखलअंदाजी करार देते हुए इसके पुनर्विचार की आवश्यकता जताई है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी परियोजनाएं पर्यावरण, कृषि उत्पादकता और मानसून के पैटर्न पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। संधवां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदी जोड़ परियोजना का उद्घाटन किया गया है। हालांकि, सरकार का उद्देश्य सूखा प्रभावित क्षेत्रों में जल संसाधनों का पुनर्वितरण करना है, लेकिन वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि इस प्रकार की परियोजनाएं प्राकृतिक जलविज्ञान प्रणालियों को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती हैं।
पंजाब विधानसभा स्पीकर संधवां ने केंद्र से कहा नदियों को जोड़ने की योजना पर करें पुनर्विचार
ऐसी परियोजनाएं पर्यावरण, कृषि उत्पादकता और मानसून के पैटर्न पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं : संधवां
58