हरियाणा नई विधानसभा के लिए कलेक्टर रेट पर खरीदेगा जमीन

कानूनी अड़चनों और ईएसजेड से जुड़ी दिक्कतों के चलते योजना में हो रही थी देरी

by TheUnmuteHindi
हरियाणा नई विधानसभा के लिए कलेक्टर रेट पर खरीदेगा जमीन

हरियाणा नई विधानसभा के लिए कलेक्टर रेट पर खरीदेगा जमीन
कानूनी अड़चनों और ईएसजेड से जुड़ी दिक्कतों के चलते योजना में हो रही थी देरी
चंडीगढ़ : हरियाणा नई विधानसभा के निर्माण के लिए चंडीगढ़ की 10 एकड़ जमीन कलेक्टर रेट पर खरीदने की योजना बना रहा है। पहले जमीन के बदले जमीन के मॉडल पर सहमति बनी थी, लेकिन इसमें कानूनी अड़चनों और ईएसजेड से जुड़ी दिक्कतों के चलते योजना में देरी हो रही थी। यूटी प्रशासन मार्च 2025 में नए कलेक्टर रेट लागू करने वाला है, जिससे जमीन महंगी हो सकती है । हरियाणा 2029 से पहले नई विधानसभा तैयार करना चाहता है, क्योंकि परिसीमन के बाद सीटें बढ़ने की संभावना है। पंजाब ने इस मुद्दे पर विरोध जताया है, लेकिन हरियाणा ने इसे राजनीति से परे बताया है।

You may also like