भारत सरकार के डायरैक्टर पशु पालन वी.पी. सिंह द्वारा पटियाला जिले में चल रही पशु धन गणना का जायजा

पशु धन गणना में लगे सुपरवाईजरों के साथ डायरेक्टर पशु पालन ने की बैठक

by TheUnmuteHindi
भारत सरकार के डायरैक्टर पशु पालन वी.पी. सिंह द्वारा पटियाला जिले में चल रही पशु धन गणना का जायजा

भारत सरकार के डायरैक्टर पशु पालन वी.पी. सिंह द्वारा पटियाला जिले में चल रही पशु धन गणना का जायजा
– पशु धन गणना में लगे सुपरवाईजरों के साथ डायरेक्टर पशु पालन ने की बैठक
पटियाला, 3 जनवरी : भारत सरकार के पशु पालन विभाग के डायरेक्टर (एएचएस) वी.पी सिंह ने जिले में चल रही 21वीं पशु धन गणना की प्रगति का पशु पालन विभाग पटियाला के अधिकारियों के साथ बैठक करके जायजा लिया। पटियाला जिले के पशु धन की गणना में लगाए गए सुपरवाईजरों के साथ बैठक करते अब तक हुए काम का मुल्यांकन करते उन्होंने कहा कि इस गणना को 28 फरवरी 2025 तक समयबद्ध तरीके के साथ मुकम्मल किया जाए। इस मौके डा. रविकांत डिप्टी डायरेक्टर, अंकड़ा सदर कार्यालय द्वारा मौके पर आनलाइन आंकड़े के संबंध में सुपरवाईजरों के सवालों के जवाब दिए गए।
इस बैठक दौरान पशु पालन विभाग पटियाला के डिप्टी डायरेक्टर डा. गुरदर्शन सिंह ने बताया कि पटियाला जिले में 21वीं पशु धन गणना जारी है जिस दौरान कुल 16 अलग-अलग नस्लों के पशुओं और पोल्ट्री की गिनती की जा रही है और यह पहली बार है की गणना में पशु पालन पेशे में महिलाओं की भूमिका को भी दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया की 21वी पशु धन गणना को समय सिर मुकम्मल करने बारे प्रमुख सचिव, पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास विभाग राहुल भंडारी की तरफ से हिदायतें जारी की गई हैं। इस प्रोजेक्ट की रोजाना के तौर पर कारगुजारी की समीक्षा विभाग के डायरेक्टर, डा. गुरशरनजीत सिंह बेदी की तरफ से जा रही है।
डा. गुरदर्शन सिंह ने बताया कि इस व्यापक क्षेत्रीय सर्वेक्षण को पूरा करने के लिए पशु पालन विभाग की तरफ से जिले में 26 सुपरवाईजर और 133 गिणतीकार तैनात किए गए हैं। यह गिणतीकार लगभग जिलो के 1127 गांवों और वार्डों में घरों का दौरा कर रहे हैं जिससे जानवरों की नस्लों और अन्य विशेषताओं के अनुसार उन की गिनती रिकार्ड की जा सके। उन्होंने बताया की 2019 के बाद दूसरी बार यह गणना डिजिटल रूप में की जा रही है, जिसमें पशु धन की नस्लों और अन्य विशेषताओं समेत डाटा इक_ा करने के लिए मोबाइल एप का प्रयोग किया जा रही है। उन्होंने कहा की यह गणना फरवरी 2025 तक पूरी कर ली जायेगी। इस मीटिंग में सहायक डायरेक्टर डा. रजनीक भौंरा, सहायक डायरेक्टर डा. सौनिन्दर कौर, सीनियर वैटरनरी अफसर राजपुरा डा. कंवरअनूप सिंह कलेर, सीनियर वैटरनरी अफसर पटियाला डा. जगविन्दर कौर, सीनियर वैटरनरी अफसर नाभा डा. मेजर सिंह उपस्थित रहे।

You may also like