पाकिस्तान की सैन्य चौंकी पर अफगानिस्तान ने किया कब्जा
पाक का ध्वज उखाड़ कर अपना ध्वज लहराया
नई दिल्ली, 31 दिसंबर : अफगानिस्तान और पाकिस्तान में छिड़ा विवाद अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों ओर से कार्रवाईयां तेज कर दी गई हैं। अब जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान के तालिबानी लड़ाके डूरंड लाइन पार करके पाकिस्तान के अंदर घुस रहे हैं और वहां स्थित पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर हमले कर रहे हैं। हाल ही में एक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जब तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने पाकिस्तान की एक सैन्य चौकी पर कब्जा कर लिया और इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में तालिबान के लड़ाके पाकिस्तानी सैन्य चौकी पर ध्वज उखाडक़र अपनी झंडे लहरा रहे हैं। हालांकि, अब पाकिस्तान की सेना ने इस घटना पर अपनी सफाई दी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह चौकी हमले से पहले ही खाली कर दी गई थी और सैन्यकर्मियों को अन्य स्थानों पर शिफ्ट किया जा चुका था लेकिन अफगानिस्तान के लड़ाकों द्वारा लगातार हमले किए जा रहे हैं तथा पाक द्वारा भी इसका जवाब दिया जा रहा है।सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में तालिबान के लड़ाके पाकिस्तानी चौकी पर जश्न मनाते हुए देखे जा सकते हैं, जबकि वे पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज को हटाकर टीटीपी का ध्वज लहरा रहे हैं। पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर तालिबानी लड़ाकों के हमले और उनके द्वारा पाकिस्तानी ध्वज को उखाडऩे की घटनाओं ने पाकिस्तान को बेहद शर्मिंदगी का सामना कराया है।
पाकिस्तान की सैन्य चौंकी पर अफगानिस्तान ने किया कब्जा
पाक का ध्वज उखाड़ कर अपना ध्वज लहराया
93