बैंक लूट को अंजाम देने वाले पुलिस मुठभेड़ में हुए ढेर

गोली चलाने पर पुलिस ने की थी जवाबी कार्रवाई

by TheUnmuteHindi
बैंक लूट को अंजाम देने वाले पुलिस मुठभेड़ में हुए ढेर

बैंक लूट को अंजाम देने वाले पुलिस मुठभेड़ में हुए ढेर
गोली चलाने पर पुलिस ने की थी जवाबी कार्रवाई
नई दिल्ली, 24 दिसंबर : गत दिनों लखनऊ के इंडियन ओरवसीज बैंक में अपराधियों द्वारा लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद पुलिस द्वारा उन लोगों को पकडऩे के लिए सर्च आप्रेशन चलाया जा रहा था, जोकि दोनों अपराधी आज पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ के दौरान मारे गए हैं।
जानकारी के अनुसार बैंक की चिनहट शाखा में हुई लूट में कथित रूप से संलिप्त दो अपराधी लखनऊ और गाजीपुर पुलिस के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में मारे गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ में किसान पथ के पास पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में सोबिंद कुमार (26) मारा गया, जबकि एक अलग मुठभेड़ में गाजीपुर पुलिस तथा स्वाट (स्पेशल विपंस एंड टैक्टिस) निगरानी टीम ने सनी दयाल (26) को मार गिराया। लखनऊ के चिनहट के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) राधा रमण सिंह ने बताया कि बिहार का मूल निवासी सोबिंद कुमार, बैंक लूट में वांछित संदिग्धों में से एक था। उन्होंने बताया कि सोमवार को पुलिस ने सूचना के आधार पर चिनहट इलाके के लौलाई गांव के पास दो वाहनों को रोका। उन्होंने बताया कि संदिग्धों में से एक ने पुलिस दल पर गोली चला दी जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। अधिकारियों ने बताया कि गोली लगने से सोबिंद कुमार की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरहदिन रात एक कर रही है।

You may also like