86
बिस्त दुआब नहर 33 दिनों के लिए बंद रहेगी
चंडीगढ़, 19 दिसंबर : पंजाब के जल स्रोत विभाग ने बिस्त दुआब नहर को 33 दिनों के लिए बंद करने का फ़ैसला किया है । इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मौसम और फसलों की स्थिति को देखते हुए बिस्त दुआब नहर पर चल रहे निर्माण कार्यों के मद्देनज़र नहर बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने 20 दिसंबर, 2024 से 21 जनवरी, 2025 तक (दोनों दिन शामिल) 33 दिनों के लिए नहर को बंद करने का फ़ैसला किया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने नॉर्दर्न इंडिया केनाल और ड्रेनेज एक्ट, 1873 (एक्ट 8 आफ 1873) के अधीन जारी रूलों के रूल 63 के तहत यह हुक्म जारी किये हैं।