इसराइल ने किए यमन के हूती विद्रोहियों पर हवाई हमले

by TheUnmuteHindi
इसराइल ने किए यमन के हूती विद्रोहियों पर हवाई हमले

इसराइल ने किए यमन के हूती विद्रोहियों पर हवाई हमले
दुबई, 19 दिसंबर : यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा इस्राइल पर दागी गई मिसाइल के बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए इसराइल ने यमन के हूती विद्रोहियों का गढ़ बनी राजधानी सना पर कई हवाई हमले किए हैं। जानकारी के अनुसार हूती विद्रोहियों पर इन हमलों से पहले विद्रोहियों ने मध्य इस्राइल को निशाना बनाते हुए एक मिसाइल दागी थी। इस्राइली सेना ने कहा कि हवाई हमले उसने किए हैं। सना पर एक दशक से अधिक समय से हूती विद्रोहियों का कब्जा है। हूती नियंत्रित मीडिया ने अपनी एक खबर में हमलों के बारे में जानकारी दी लेकिन हताहतों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी और न ही यह बताया कि इन हमलों से किस प्रकार का नुकसान हुआ है। इससे कुछ समय पहले ही इस्राइली सेना ने कहा कि उसकी वायु सेना ने यमन से प्रक्षेपित एक मिसाइल को देश में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया और नष्ट कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा, ‘‘मिसाइल का मलबा गिरने के कारण क्षेत्र में सायरन बजने लगे। इसका जवाब देते हुए इसराइल ने कई हवाई हमले किए हैं।

You may also like