शेयर बाजार में सोमवार को की गई गिरावट दर्ज

by TheUnmuteHindi
शेयर बाजार में सोमवार को की गई गिरावट दर्ज

शेयर बाजार में सोमवार को की गई गिरावट दर्ज
मुंबई, 16 दिसंबर : सोमवार को घरेलू बाजारों में गिरावट के कारण निफ्टी और सेंसेक्स में काफी गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 215.59 अंक की गिरावट के साथ 81,917.53 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 49.45 अंक फिसलकर 24,718.85 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन, भारती एयरटेल, नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी और सन फार्मा सबसे ज्यादा अधिक गिरावट में रहे। आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में तेजी रही। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा। इसी प्रकार अन्य शेयरों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला।

You may also like