कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देशद्रोही कहने पर कांग्रेस हुई आग बबूला

by TheUnmuteHindi
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देशद्रोही कहने पर कांग्रेस हुई आग बबूला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देशद्रोही कहने पर कांग्रेस हुई आग बबूला
नई दिल्ली, 6 दिसंबर : कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने संसद में संबित पात्रा के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश करने के लिए नोटिस पेश किया है। बता दें कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को देशद्रोही कहने पर कांग्रेस आगबबूला हो गई है। पार्टी ने भाजपा सांसद संबित पात्रा के खिलाफ एक्शन लेने की बात कही है, जिसको लेकर नेटिस पेश किया गया है। जानकारी के अनुसार पात्रा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सर्वोच्च कोटि का देशद्रोही कहा था। कांग्रेस सांसद ने कहा कि ये पूरी तरह से अपमानजनक और असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल है और ये स्पष्ट रूप से संवैधानिक मानदंडों का उल्लंघन है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे अपने पत्र में ईडन ने कहा, मैं विशेषाधिकार प्रस्ताव लाना चाहता हूं और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा सांसद संबित पात्रा के पूरी तरह से असंसदीय आचरण की ओर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं।

You may also like