उद्योगपति बिल गेटस के बयान से भारतीय यूजर्स गुस्सा

by TheUnmuteHindi
उद्योगपति बिल गेटस के बयान से भारतीय यूजर्स गुस्सा

उद्योगपति बिल गेटस के बयान से भारतीय यूजर्स गुस्सा
नई दिल्ली, 6 दिसंबर : उद्योगपति बिल गेट्स का भारत को लेकर एक बयान सामने आने से भारतीय यूजर्स में काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार उद्योगपति बिल गेट्स के एक हालिया बयान ने सोशल मीडिया पर विवाद पैदा कर दिया है। गेट्स ने भारत को ‘प्रयोगशाला’ कहते हुए यह टिप्पणी की कि यहां पर विभिन्न क्षेत्रों में नई-नई नीतियों और योजनाओं का परीक्षण किया जाता है। उनके इस बयान के बाद भारतीय यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और गेट्स की आलोचना शुरू कर दी है।यह बयान गेट्स ने हाल ही में इंटरनेट उद्यमी और पॉडकास्टर रीड हॉफमैन के पॉडकास्ट में दिया। गेट्स का कहना था कि भारत एक ऐसी जगह है, जहां कई चीजें बहुत कठिन होती हैं, लेकिन यहां के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्रों में लगातार सुधार हो रहा है। गेट्स ने बताया कि भारत में सरकारी व्यवस्थाएं स्थिर हैं और सरकार अपने दम पर पर्याप्त राजस्व जुटा रही है। उन्होंने कहा कि अगले 20 वर्षों में भारतीय समाज में चमत्कारिक सुधार देखने को मिलेंगे।

You may also like