115
आप नेता राम निवास गोयल ने लिया राजनीति से सन्यास
नई दिल्ली, 5 दिसंबर :2015 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए तथा शाहदरा सीट से चुनाव जीतने वाले आम आदमी पार्टी के विधायक राम निवास गोयल ने द्वारा अब राजनीति से सन्यास लेने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) के शाहदरा विधायक राम निवास गोयल ने सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर इसकी वजह बताई है। पत्र में 76 वर्षीय गोयल ने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि वह अपनी अगली जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं।विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी उम्र का हवाला देते हुए कहा कि वह अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी इस सीट पर जल्द नए प्रत्याशी को उतारने पर फैसला लेगी।