कहीं भी किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए : योगी आदित्यनाथ
नई दिल्ली, 5 दिसंबर :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहीं भी किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होनी चाहिए। इसलिए उन्होने जहां शासन स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिलों में राजस्व वादों के निस्तारण और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की वहीं उन्होंने सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व वादों के निस्तारण के लिए मिशन मोड में कार्यवाही की जाए। बता दें कि इस बैठक में सीएम योगी ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर हो, अलीगढ़ हो या संभल अथवा कोई अन्य जनपद, अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। संभल में विगत दिनों हुई घटना से जुड़े उपद्रवियों के साथ पूरी कठोरता के साथ निपटें। जिन लोगों ने सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया है, उसे वापस ठीक कराने का खर्च उन्हीं उपद्रवियों से वसूल की जाए। अराजकता फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके पोस्टर लगाएं, जनता का सहयोग लें, सघन सर्च ऑपरेशन चलाएं। एक भी उपद्रवी बचना नहीं चाहिए। सार्वजनिक स्थलों पर हुए अतिक्रमण के मामलों पर उन्होंने कहा कि ये मामले संवेदनशील हैं। सभी को यह समझना चाहिए कि सडक़ सभी के लिए है, आवागमन के लिए है, यहां बिल्डिंग मैटेरियल का सामान रखने, निजी वाहन पार्किंग बनाने, दुकान बनाने अथवा किसी के अनधिकृत कब्जे के लिए नहीं। उन्होंने अन्य मामलों को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
कहीं भी किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए : योगी आदित्यनाथ
110
previous post