पानी को लेकर महिला व उसकी बेटी की पिटाई करने पर कई लोगों पर मामला दर्ज

by TheUnmuteHindi
पानी को लेकर महिला व उसकी बेटी की पिटाई करने पर कई लोगों पर मामला दर्ज

पानी को लेकर महिला व उसकी बेटी की पिटाई करने पर कई लोगों पर मामला दर्ज
नई दिल्ली, 30 नवंबर : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में पानी के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने एक महिला व उसकी बेटी को बुरी तरह पीटा। उन्होंने लडक़ी को निर्वस्त्र करके भी पीटा, जिस कारण पुलिस द्वारा कई लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जानकारी अनुसार लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने न्हावा शेवा इलाके में पानी की बर्बादी की शिकायत के संदेह में महिला और उसकी बेटी पर हमला किया। एफआईआर के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर महिला और उसकी बेटी की पिटाई की और लडक़ी को निर्वस्त्र कर दिया। आरोपियों ने हमले के दौरान पीडि़तों पर जातिवादी गालियों का भी इस्तेमाल किया। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और 76 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।

You may also like