किरीट सोमैया ने भाई जगताप के बयान को चुनाव आयोग का अपमान करार दिया
नई दिल्ली, 30 नवंबर : कांग्रेस नेता भाई जगताप की टिप्पणी के बाद भाजपा नेता किरीट सोमैया ने इसका जवाब दिया है। जानकारी के अनुसार किरीट सोमैया ने कहा कि मैंने चुनाव आयोग को इस बारे में पत्र लिखा है। उन्होंने भाई जगताप के बयान को चुनाव आयोग का अपमान करार दिया और कहा इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता भाई जगताप ने ईवीएम पर सवाल खड़े करते हुए चुनाव आयोग को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और अगर कोई ईवीएम पर शक करता है तो उसका जवाब दिया जाना चाहिए। चुनाव आयोग के लिए कांग्रेस नेता भाई जगताप की विवादित टिप्पणी पर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव आयोग को लिखा है और मुंबई पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत भी दर्ज कराई है। इस तरह का बयान, चुनाव आयोग का अपमान है, जोकि एक संवैधानिक संस्था है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
किरीट सोमैया ने भाई जगताप के बयान को चुनाव आयोग का अपमान करार दिया
59