घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को रही तेजी

by TheUnmuteHindi
घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को रही तेजी

घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को रही तेजी
मुंबई, 29 नवंबर : घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी के कारण बीएसई सेंसेक्स व अन्य शेयरों में तेजी दर्ज की गई। जानकारी के अनुसार बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 216.18 अंक चढक़र 79,259.92 अंक पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 78.6 अंक कर बढ़त के साथ 23,992.75 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, लार्सन एंड टूब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। पावर ग्रिड, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और मारुति के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को ‘थैंक्सगिविंग’ के अवसर पर बंद थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.38 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

You may also like