143
मुंबई, 26 नवंबर : अमेरिकी बाजारों में तेजी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी के शुरूआती दौर में रही। वहीं बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 372.51 अंक चढक़र 80,482.36 अंक पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 121.4 अंक की बढ़त के साथ 24,343.30 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टूब्रो, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।