अमेरिका ने गौतम अदाणी के खिलाफ अभियोग को लेकर टिप्पणी करने से इंकार किया

by TheUnmuteHindi
अमेरिका ने गौतम अदाणी के खिलाफ अभियोग को लेकर टिप्पणी करने से इंकार किया

अमेरिका ने गौतम अदाणी के खिलाफ अभियोग को लेकर टिप्पणी करने से इंकार किया
अमेरिका, 26 नवंबर : अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह कानून प्रवर्तन का मामला है। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा अदाणी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग किए जाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोप में अमेरिका की अदालत में अभियोग चलाए जाने को लेकर भारतीय संसद में पैदा हुए व्यवधान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। मिलर से सवाल किया गया था, ‘‘क्या आप अदाणी की गिरफ्तारी, उनके खिलाफ जांच और आरोपों का समर्थन करते हैं? मिलर ने कहा, ‘‘मैं इस विषय पर विधि मंत्रालय के अपने सहकर्मियों से टिप्पणी करने का अनुरोध करूंगा। अमेरिकी प्राधिकारियों ने गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी सहित सात अन्य लोगों पर 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रिश्वत देने के मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है।

You may also like