नई दिल्ली, 20 नवंबर : कनाडा में खालिस्तानियों तथा जिहादियों को बढ़ावा देने को लेकर पूर्व कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर टरुडो सरकार पर जमकर भडक़े हैं। उन्होंने कनाडा की ट्रूडो सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि वह खालिस्तानियों और जिहादियों जैसे विभाजनकारी समूहों को बढ़ावा देना बंद करे। हार्पर, जो 2006 से 2015 तक कनाडा के प्रधानमंत्री रहे, ने कनाडा की आव्रजन और विदेशी नीतियों की तीखी आलोचना की। हार्पर ने यह टिप्पणी अब्राहम ग्लोबल पीस इनिशिएटिव द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में की। इस दौरान उन्होंने के संस्थापक और सीईओ एवी बैनलो के साथ चर्चा की। बैनलो ने नेशनल पोस्ट में प्रकाशित अपने लेख में हार्पर के बयान को उद्धृत करते हुए लिखा कि हार्पर ने कहा, हमें जिहादियों, यहूदी विरोधियों, खालिस्तानियों, तमिल टाइगर्स और अन्य विभाजनकारी समूहों को बढ़ावा देना बंद करना होगा। हमें अपनी आव्रजन प्रणाली पर सख्त सवाल उठाने की जरूरत है कि हम लोगों को कैसे चुनते हैं।
पूर्व कनाडाई प्रधानमंत्री टरुडो सरकार पर भडक़े
54