मंगलवार को शेयर बाजार के रुझान में रही तेजी

by TheUnmuteHindi
मंगलवार को शेयर बाजार के रुझान में रही तेजी

मुंबई, 19 नवंबर : मंगलवार को शेयर बाजारों में तेजी का रुझान देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 591.19 अंक चढक़र 77,930.20 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 188.5 अंक की बढ़त के साथ 23,642.30 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। बजाज फिनसर्व और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे। मजबूत वैश्विक रुझानों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी ने भी बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

You may also like