57
नई दिल्ली, 18 नवंबर : पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने तेलंगाना सरकार के द्वारा उन्हें निकाले नोटिस का जाब देते हुए कहा कि यदि वह शराब को बंद करेंगे तो मैं ऐसे गीत गाने से परहजे करुंगा। जानकारी के अनुसार गुजरात के अहमदाबाद में अपने हालिया संगीत कार्यक्रम के दौरान तेलंगाना सरकार के उस नोटिस का मजाकिया ढंग से जवाब दिया, जिसमें उन्हें अपने संगीत कार्यक्रम के दौरान शराब, ड्रग्स और हिंसा को बढ़ावा देने वाले गाने नहीं करने का निर्देश दिया गया था। सिंगर ने कहा- घोषित करें जहां भी मेरे शो होंगे, वहां ड्राई डे रहेगा और मैं शराब से संबंधित गानों से परहेज करूंगा। मेरे लिए अपने गीतों में बदलाव करना आसान है। उनका यह जवाब चर्चा का विषय बना हुआ हे।