इस्राइल द्वारा किए हमले के बाद लेबनान में बचाव कर्मी हुए हलाक

by TheUnmuteHindi
इस्राइल द्वारा किए हमले के बाद लेबनान में बचाव कर्मी हुए हलाक

नई दिल्ली, 15 नवंबर : इस्राइल द्वारा लेबनान में किए गए हमले के दौरान कुछ बचाव कर्मियों तथा अन्य लोगों के मारे जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार बचाव अभियान में लगे अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लेबनान पर इस हवाई हमले के कुछ घंटों पहले सीरिया की सरकारी मीडिया ने कहा था कि इस्राइल के हमले में उसके 15 लोग मारे गए हैं। लेबनान के आपातकालीन कर्मचारी इस्राइल के हमले में नष्ट हो चुके बचाव केंद्र के फंसे अपने साथियों की तलाश में मलबे को हटाने के काम में लगे हैं। इस्राइली सेना ने इस हमले को लेकर तत्काल कोई बयान नहीं दिया है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘‘लेबनानी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर बर्बर हमले की निंदा की और कहा कि ‘‘यह दो घंटे से भी कम समय में स्वास्थ्य केन्द्र पर इस्राइल का दूसरा हमला है। इससे पहलेभी एक हमला किया गया था, जिसमें कई लोग घायल हो गएथे।

You may also like