नई दिल्ली, 14 नवंबर : ईरान में एक व्यक्ति द्वारा महिलाओं से दुष्कर्म करने के आरोप में वहां की सरकार द्वारा सख्त फैसला सुनाया गया है। जानकारी के अनुसार पिछले दो दशक में कई महिलाओं से दुष्कर्म के दोषी एक ईरानी व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से फांसी पर लटका दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि देश के सुप्रीम कोर्ट ने अक्तूबर की शुरुआत में मोहम्मद अली सलामत की मौत की सजा बरकरार रखी थी जिसके बाद उसे फांसी दे दी गयी। उसे मंगलवार सुबह पश्चिमी हमेदान शहर में एक कब्रिस्तान में मौत की सजा दी गई। करीब 200 महिलाओं ने दवा की दुकान और एक जिम चलाने वाले 43 वर्षीय सलामत पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। ऐसा आरोप था कि उसने पिछले 20 वर्ष में कई अपराधों को अंजाम दिया। ईरानी मीडिया में आयी खबरों में कहा गया है कि कई मामलों में सलामत ने महिलाओं को शादी का प्रस्ताव देने के बाद या प्रेम प्रसंग के दौरान उनका दुष्कर्म किया। उसने कुछ महिलाओं को कथित तौर पर गर्भपात की दवाएं भी दीं जो ईरान में गैरकानूनी है। उसे जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। अब उसे फांसी दी गई है।
महिलाओं से दुष्कर्म के आरोप में ईरानी व्यक्ति को दी फांसी की सजा
64
previous post