केरल, 6 नवंबर -केरल के पलक्कड़ विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा काला धन के शक के आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके तहत उनके द्वारा एक होटल में तलाशी ली गई, जिसके कारण बुधवार सुबह क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस की तलाशी मध्य रात्रि के आसपास शुरू हुई और कांग्रेस नेताओं बिंदु कृष्णा और शनिमोल उस्मान सहित कई नेताओं के कमरों की भी तलाशी ली गई। पुलिस ने जब एक महिला नेता के कमरे में प्रवेश करने का प्रयास किया तो महिला अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण आपत्ति जताई गई। पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस समर्थक होटल परिसर में एकत्र हुए। पुलिस ने बताया कि होटल के 12 कमरों की तलाशी ली गई, जिनमें सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के कमरे भी शामिल थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘यह एक नियमित तलाशी थी। कमरों में कुछ भी नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि 20 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के दौरान गड़बड़ी रोकने के लिए इलाके के होटलों और लॉज में तलाशी ली जा रही है, जिसके तहत यह अभियान चलाया गया है।
उप चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने काला धन के लिए चलाया तलाशी अभियान
58
previous post