मोहाली पुलिस ने सड़क अपराधों को नियंत्रित करने के लिए चलाये अभियान के तहत किया झपटमार, लुटेरों और चोरों के गिरोहों का पर्दाफाश

by TheUnmuteHindi

चंडीगढ़ : मोहाली पुलिस ने सड़क अपराधों को नियंत्रित करने के लिए एक सशक्त अभियान चलाया है, जिसमें कई झपटमार, लुटेरों और चोरों के गिरोहों का पर्दाफाश किया गया है। डीजीपी गौरव यादव और डीआईजी निमलबारी जगदाले के निर्देश में चल रहे इस अभियान में पुलिस ने विभिन्न हाई-प्रोफाइल मामलों को सफलतापूर्वक सुलझाया है। हाल के दिनों में पुलिस ने सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जहा एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है वहीं डीजीपी गौरव यादव ने कहा की हमारा लक्ष्य मोहाली की सड़कों को सुरक्षित बनाना है। हमारी टीम ने झपटमारी और लूट के मामलों में तेजी से कार्रवाई की है। डीजीपी गौरव यादव ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें ताकि हम मिलकर अपने शहर को और सुरक्षित बना सकें और डीआईजी निमलबारी जगदाले ने कहा की हम अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं और हमारी टीम ने हाल ही में कई सफल ऑपरेशन किए हैं ।

You may also like