जम्मू कश्मीर में हमले में सेना के जवान शहीद

by TheUnmuteHindi
जम्मू कश्मीर में हमले में सेना के जवान शहीद

नई दिल्ली, 25 अक्तूबर : जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में सेना के वाहन पर आतंकियों द्वारा किए गए हमले के कारण दो जवानों सहित दो नागरिकों के मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के अनुसार इस हमले में अन्य जवान भी घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, हमला गुलमर्ग के बूटापथरी इलाके में हुआ, जो नियंत्रण रेखा के करीब है और आसपास घने जंगल हैं। हमला श्रीनगर के राजभवन में बैठक के कुछ घंटों बाद हुआ। बैठक में कई सुरक्षा एजेंसियों के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी शामिल हुए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमला एक सैन्य वाहन पर हुआ, जो सेना के काफिले का हिस्सा था। एक अधिकारी ने बताया कि वारदात में मरने वाले दो नागरिक कुली थे। हमले के तुरंत बाद, इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है। यह हमला गंदेरबल जिले के गगनगीर इलाके में श्रमिकों पर किए गए आतंकी हमले के कुछ दिन बाद हुआ है। उस हमले में एक डॉक्टर समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों नेब ताया कि इस हमले को लेकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

You may also like