नई दिल्ली, 25 अक्तूबर : कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने जानकारी देते बताया कि समाज, प्रदेश और देश हित में निर्णय लेते हुए ‘हमने फैसला किया है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अपने उम्मीदवार नहीं उतारेगी। पांडे ने कहा, ‘मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा केसी वेणुगोपाल के साथ चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कहा कि उसने संविधान, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की रक्षा के लिए उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनावों में अपने उम्मीदवार नहीं उतारने तथा सपा के चुनाव चिन्ह ‘साइकिल’ पर लड़ रहे प्रत्याशियों का समर्थन करने का फैसला किया है। आज जिस तरह से सामाजिक तनाव बढ़ रहा है और जिस उद्देश्य से ‘इंडिया’ गठबंधन का गठन किया गया था, उसे देखते हुए आज अपने संगठन और पार्टी को बचाने का समय नहीं है, बल्कि संविधान बचाने, सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बचाने का है।’ ‘इंडिया’ गठबंधन यानी सपा के सभी उम्मीदवारों को जिताने के लिए पूरा समर्थन करेगी।’ पांडे ने दावा किया कि अगर आज भाजपा को नहीं रोका गया तो संविधान, सौहार्द और भाईचारा खतरे में पड़ जाएगा। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ अपनी एक फोटो साझा की और कहा कि दोनों दलों ने संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाने का संकल्प लिया है। इस लिए यह फैसला देश के हित में लिया गया है।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारने का किया फैसला
53
previous post