मुंबई, 25 अक्तूबर : बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी जोकि वर्तमान में कांग्रेस के विधायक हैं, लेकिन महाविकास आघाड़ी के सीट बंटवारे के तहत यह सीट शिवसेना (यूबीटी) के खाते में दी गई थी। इसके बाद जीशान अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा में शामिल हो गए। अब अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने बांद्रा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी ने छह अन्य प्रत्याशियों की भी घोषणा की है। इस निर्णय के बाद राकांपा ने जीशान को अपना उम्मीदवार घोषित किया। राकांपा से टिकट मिलने के बाद जीशान सिद्दीकी ने कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी पर निशाना साधते हुए कहा, महाविकास आघाड़ी ने अपनी सीटिंग सीट शिवसेना (यूबीटी) को दे दी, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस और महाविकास आघाड़ी के कुछ नेता मेरे संपर्क में थे, लेकिन अंतत: मुझे धोखा मिला। यह उनके स्वभाव में है। उन्होंने टिकट के लिए राकांपा के नेताओं का आभार भी व्यक्त किया है।
राकांपा ने जीशान सिद्दीकी को दी टिकट
58
previous post