नई दिल्ली, 23 अक्टूबर : इराक में सैन अधिकारियों तथा इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के बीच गत दिवस भीषण मुकाबला हुआ, जिसमेें कई आतंकियों को मार गिराने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका और इराकी सुरक्षा बलों ने सोमवार रात भर एक संयुक्त अभियान संचालित किया और इस दौरान दो अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए। इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने कहा कि सलाहुद्दीन प्रांत में हमरीन पर्वतीय क्षेत्र में आतंकवाद रोधी सुरक्षा बलों और राष्ट्रीय सुरक्षा सेवा के एक संयुक्त अभियान में जासिम अल-मजरुई , जिसे अबु अब्दुल कदिर भी कहा जाता है, मारा गया। अल-सुदानी ने एक बयान में कहा, इराक में आतंकवाद के लिए कोई जगह नहीं है। हम उनके ठिकानों तक उनका पीछा करेंगे और उनका खात्मा करेंगे। इस मिशन के बाद अधिकारियों द्वारा अन्य मिशन भी आरंभ किए रहे हैं ताकि आतंकवाद का खात्मा किया जा सके।
इराक व अमेरिकी सेना अधिकारियों ने इस्लामिक स्टेट के आतंकी मार गिराए
59