नई दिल्ली,19 अक्तूबर : उत्तर प्रदेश में कस्टम विभाग की कार्रवाई के कारण तस्करों में काफी हडक़ंप मचा हुआ है। ताजा मामला महराजगंज जिले में सामने आया है, जहां एक बार फिर कस्टम विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। जहां चीनी लहसुन को जब्त करने के बाद उसे कुचलकर जमीन खोदकर नष्ट किया गया है। बता दें कि इससे पूर्व भी कस्टम विभाग द्वारा चाईनीज लहसुन को जब्त कर नष्ट करने का कार्य किया जाता रहा, लेकिन कभी तस्कर तो कभी स्थानीय ग्रामीण जमीन खोदकर लहसुन को चुरा ले जाते थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार कस्टम विभाग द्वारा तस्करों के मंसूबे पर पानी फेरते हुए पहले तो इस लहसुन को महराजगंज के निचलौल नगर पंचायत के घोड़हवा वार्ड स्थित दामोदरी पोखरी पर इसे कुचलाने के साथ जमीन खोदकर गड्ढे में दफन किया गया। इस कार्रवाई से जहां एक तरफ कस्टम विभाग का मानना है कि अब लहसुन पूर्ण रूप से नष्ट हो चुका है। कस्टम विभाग ने ऐसी कार्रवाई करते हुए तस्करों के इरादों पर पानी फेर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
उत्तर प्रदेश मेें कस्टम विभाग ने नष्ट किया चाइनीज लहसुन
101
previous post