नई दिल्ली, 19 अक्तूबर : गंगा जल लेकर गौरनाथ महादेव मंदिर की ओर यात्रा कर रहे कुछ कांवडियों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बिहार के बांका जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। फूलीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के पास, एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक कांवरियों के झुंड में घुस गया। इस घटना में 5 कांवरियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सभी कांवरिये सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर गौरनाथ महादेव मंदिर की ओर यात्रा कर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए यात्रा पर थे, जब तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस हादसे के कारण इलाके में शोक की लहर दौड़ पड़ी है तथा पुलिस जांच में जुटी है।
गंगा जल लेकर जा रहे कांवडियों के साथ हुआ हादसा
49
previous post