मुंबई, 19 अक्तूबर : बालीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके परिवार को मिल रही जान से मारने की धमकियों के संदर्भ में उनके पिता सलीम खान ने यह दावा किया है कि उनके बेटे ने काले हिरण का शिकार नहीं किया है। सलीम खान ने कहा कि यह मामला गलतफहमी पर आधारित है और उनके बेटे ने ऐसा कुछ नहीं किया। इसलिए माफी मांगने का कोई सवाल पैदा नहीं होता है। बता दें कि बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद से एक्टर सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिसे देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। इस गैंग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि जो भी सलमान खान का समर्थन करेगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। पुलिस ने हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक शूटर सुक्खा उर्फ सुखबीर बलबीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। सुक्खा उन आरोपियों में शामिल है, जो सलमान खान को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे थे लेकिन इसी बीच सलमान खान के पिता का बयान सामने आया है।
बालीवुड अभिनेता सलमान के पिता सलीम ने दिया बयान
90
previous post