भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समाज के लिए एक प्रकाश स्तंभ : डॉ. बलबीर सिंह
– स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर दी शुभकामनाएं
पटियाला, 17 अक्टूबर : पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के पावन अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समाज के लिए एक प्रकाश स्तंभ के समान हैं, जो सदियों से समाज को मार्गदर्शन देती आ रही हैं। डॉ. बलबीर सिंह पटियाला के पीएमडब्ल्यू में भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संस्कृत के पहले कवि भगवान वाल्मीकि जी की अमर रचना रामायण संसार को सत्य का मार्ग दिखाती रहेगी। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से मानवता को नैतिक मूल्यों और मानवता की भलाई का मार्ग दिखाते हुए एक न्यायपूर्ण समाज की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सदियों पहले लिखी गई भगवान वाल्मीकि जी की रचनाएं आज के समाज को भी उसी तरह प्रेरणा देती हैं। भगवान वाल्मीकि जी ने दीन-दुखियों को कष्टों से उबारा और लोगों को सही रास्ते पर चलने की शिक्षा दी। सभा को संबोधित करते हुए डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि भगवान वाल्मीकि जी का तप स्थान पंजाब में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार वाल्मीकि समाज की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आज इस पावन दिन पर हम यह संकल्प लें कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए गए प्रेम, त्याग और दीन-दुखियों की सेवा के मार्ग को अपनाकर एक बेहतर समाज का निर्माण करें। इस अवसर पर वीर मुकेश (लड्डी) के कीर्तन जत्थे ने अपने कीर्तन से संगतों को निहाल किया।
इस अवसर पर एडवोकेट राहुल सैनी, जनक राज, सुरेश, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, राम गौरव, मनीष कुमार, डॉ. डी.एस. गिल, जी.एस. नारंग, हर्मेश सिंह, हरचंद सिंह, संदीप कुमार, ओम प्रकाश, धर्मपाल, एस.पी. सिंह, विनय कुमार, शाम लाल, तरसेम चंद, परमजीत सिंह, मोहिंदर सिंह, राज कुमार, ईश्वर चंद, नरेश कुमार, स्वर्ण अटवाल, जीवन कुमार, परमिंदर सिंह, सतपाल सिंह, मनजीत, जगतार सिंह, मान सिंह, विजय कुमार, अमरीक सिंह, पाल सिंह, राज कुमार धालीवाल, राम कुमार, नवाब सिंह, प्रेम सिंह, जगरूप सिंह, अनिल कुमार, अमन कुमार, दिनेश कुमार, सोनू, कुलबीर सिंह, मेजर सिंह, सुरजीत सिंह, हरबंस सिंह और लखविंदर सिंह समेत बड़ी संख्या में संगत उपस्थित थीं।