हिमाचल में खेलों को नई ऊंचाई, 3% खेल कोटा से 99 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी

by Manu
सुक्खू

शिमला, 24 दिसंबर 2025: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में रोजगार में 3 प्रतिशत खेल कोटा निर्धारित किया गया है। इसके तहत वर्ष 2024 से अब तक 99 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है।

प्रदेश सचिवालय में मीडिया से बातचीत में सीएम सुक्खू ने बताया कि खेलों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 68 खंडों में युवा स्वयंसेवी नियुक्त किए गए हैं। साथ ही प्रत्येक जिला मुख्यालय में एक स्वयंसेवक तैनात किया गया है।

वर्तमान वित्त वर्ष में खेल विभाग के लिए 4 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नादौन में लगभग 9,735 वर्ग मीटर क्षेत्र में 112.49 करोड़ रुपये की लागत से इंडोर बहुद्देश्यीय खेल परिसर बनाया जा रहा है।

ये भी देखे: इंदौरा उत्सव में सीएम सुक्खू का नशे पर सख्त ऐलान, कहा – तस्करों के मकान तोड़े जाएंगे

You may also like