पंजाब में 79वां स्वतंत्रता दिवस, CM भगवंत मान फरीदकोट में फहराएंगे तिरंगा

by Manu
सीएम भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फरीदकोट में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को विभिन्न जिला मुख्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत:

पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान- फिरोजपुर में

उपाध्यक्ष जय किशन रौड़ी- फाजिल्का में

वित्त मंत्री हरपाल चीमा- रूपनगर में

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा- लुधियाना में

सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. बलजीत कौर- एसबीएस नगर में

उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा- संगरूर में

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह- अमृतसर में

आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां- गुरदासपुर में

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक- तरनतारन में

ये भी देखे: प्रियंका गांधी वाड्रा शिमला में मनाएंगी स्वतंत्रता दिवस, पति रॉबर्ट वाड्रा भी होंगे साथ

You may also like