रायबरेली, 05 अगस्त 2026: रायबरेली में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने छापेमारी के दौरान 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 400 किलोग्राम लहन नष्ट कर दिया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
यह कार्रवाई जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत की गई। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना है।
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 प्रशांत कुमार ने टीम के साथ सदर तहसील के मिल एरिया थाना क्षेत्र के राही ग्राम सभा और गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र के कोरिहर गांव में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के अड्डों से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।
छापेमारी के दौरान शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 400 किलोग्राम लहन भी मिला। आबकारी टीम ने इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया ताकि दोबारा इसका इस्तेमाल न हो सके।
ये भी देखे: फाजिल्का पुलिस को बड़ी कामयाबी, 257 लीटर अवैध शराब जब्त, 13 लोग गिरफ्तार